23 अगस्त, 2023 का दिन ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक बन गया। भारतीय वैज्ञानिकों की सालों की मेहनत तब रंग ले आई जब चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड हो गया। इसरो के इस मिशन की सफलता ने देशवासियों को खुश होने का मौका दे दिया। इस मौके पर हर देशवासी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इज़हार किया।

Advertisement

इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। आज तक किसी अन्य देश ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का प्रयास नहीं किया था ऐसे में भारत पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी और जब ये हो गया तो देशवासियों का जश्न मनाना लाज़मी था और यही कारण है कि धोनी और उनकी बेटी जीवा भी खुद को जश्न मनाने से नहीं रोक पाए।

Advertisement

हालांकि, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी टेलीविजन पर सफल लैंडिंग देखने के बाद शांति से जश्न मनाते हैं और उनका कूल अंदाज़ यहां भी फैंस का दिल लूट लेता है। ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में धोनी की बेटी जीवा को भी टीवी के सामने चंद्रयान की सफल लैंडिंग को देखते हुए देखा जा सकता है।

Also Read: Cricket History

वहीं, बीसीसीआई ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि आयरलैंड में मौजूद पूरी भारतीय टीम ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लाइव देखा। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों ने भी ट्वीट करके भारतवासियों को इस खास दिन पर बधाई दी। विराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'चंद्रयान 3 की टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है।" वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, "चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश। हममें से प्रत्येक के लिए गर्व का क्षण और इसरो को उनके सभी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत बधाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार