MS Dhoni Super Fan Ajay Gill: धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। बीते दिनों धोनी के 18 साल के सुपरफैन अजय गिल काफी सुर्खियों में थे। अजय थाला धोनी से मिलने के लिए 1436 KM पैदल चलकर रांची पहुंचे हैं। लेकिन, धोनी से इस युवक की मुलाकात नहीं हो पाई थी क्योंकि तब तक धोनी आईपीएल खेलने के लिए UAE रवाना हो चुके थे।

Advertisement

लेकिन, अब धोनी के इस फैन की मुराद पूरी हो चुकी है। धोनी ने ना केवल अपने इस सुपरफैन को गले लगाया बल्कि अजय को फ्लाइट से वापस हरियाणा भेजने की व्यवस्था भी खुद ही की। धोनी ने अजय से मुलाकात की उन्हें अपने फॉर्म हाउस के अंदर बुलाया, गले लगाया और साथ में फोटो खिंचवाई।

Advertisement

धोनी ने अपने सुपरफैन के रहने की व्यवस्था अपने फार्म हाउस में ही की थी। धोनी से मिलने के बाद अजय अपने बहते आंसू नहीं रोक पाया और कहा- मेरा जीवन धन्य हो गया।

बता दें कि यह युवक हरियाणा से पैदल चलकर ही रांची पहुंचा था। धोनी के संन्यास के बाद उसने भी क्रिकेट छोड़ दिया था। लेकिन, अब धोनी का आशीर्वाद लेकर एक बार फिर से अजय ने कहा है कि वो अपने खेल पर फोकस कर सकेंगे। धोनी के इस फैन ने कहा था कि खुद धोनी ने उनके सपने में आकर उनसे पैदल रांची आने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि वह धोनी का कहना मानेंगे और पैदल रांची पहुंचेगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार