26 फरवरी, कोलकाता (CRICKETNMORE)। विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप डी में झारखंड की टीम के लिए खेल रहे धोनी ने एक बार फिर कमाल करते हुए शतकीय पारी खेल दी है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में झारखंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पसाल ओवर में झारखंड की टीम ने धोनी की शानदार पारी के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाए। क्रिकेट फैन्स को झटका, रोहित शर्मा इस बड़े टूर्नामेंट से भी बाहर

Advertisement

आगे जानें धोनी ने लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया असाधारण किर्तीमान►

 

धोनी ने अपने लिस्ट ए करियर में 17वां शतक जमाया है। धोनी की आतिशी पारी के बदौलत ही झारखंड की टीम 243 रन बनानें में सफल रही। धोनी केवल 94 गेंद पर शतक जमाने में सफल रहे। धोनी ने 107 गेंद पर 129 रन की धमाकेदार पारी खेली।

अपनी इस आतिशी पारी में धोनी ने10 चौके और 6 छक्के जमाए।  धोनी ने अबतक 353 लिस्ट ए मैच खेले हैं और कुल 11697 रन बना चुके हैं। धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना है मुश्किल

 

झारखंड की पारी मे धोनी के अलावा शहबाज नदीम ने 53 रन और आनंद सिंह ने 32 रन की पारी खेली। छत्तीसगढ़ की तरफ से सबसे सफल गेंदबाद अभ्युदय कांत सिंह रहे जिन्होंने 4 विकेट चटकाए और साथ ही पंकज कुमार राव को 3 विकेट मिला। मुंबई ेने आईपीएल में बनाए हैं ये खास रिकॉर्ड जो आज तक नहीं टूटा है

Advertisement

अब देखना है कि क्या धोनी की कप्तानी में विजय हजारे ट्रॉफी 2017 में झारखंड को पहली जीत मिलेगी या नहीं...

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार