भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्रिकेट फैंस को चौंकाते हुए AI-आधारित माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म कुकू (Kuku) में निवेश किया है। इसके साथ ही, वो शॉर्ट-फॉर्म एंटरटेनमेंट ऐप Kuku TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। इस कदम से भारत के 'मोबाइल-फर्स्ट' कंटेंट मार्केट में भूचाल सा आ गया है और Kuku की स्थिति और मज़बूत हो गई है।

Advertisement

इस समय भारत में 'माइक्रो-ड्रामा' स्टोरीटेलिंग के फ़ॉर्मेट में ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। Kuku के साथ जुड़ने के बाद धोनी भी काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा, "मैंने Kuku में निवेश करने और Kuku TV के एंबेसडर के तौर पर इससे जुड़ने का फ़ैसला इसलिए किया, क्योंकि ये प्लेटफॉर्म मुझे सचमुच सबसे अलग लगा। इसने पूरे भारत के दर्शकों के लिए एक अनोखा मनोरंजन अनुभव तैयार किया है, जो कई भाषाओं और फ़ॉर्मेट में उपलब्ध है।

Advertisement

आगे बोलते हुए माही ने कहा, "इसकी ग्रोथ काफ़ी शानदार रही है और मेरा इसके फाउंडर्स के साथ गहरा जुड़ाव है। वो भी मेरी तरह छोटे शहरों से आते हैं और उन्होंने इतनी बड़ी कंपनी खड़ी की है। मुझे उनके इस विज़न पर पूरा भरोसा है कि वो'भारत से, भारत के लिए और पूरी दुनिया के लिए' एक AI-आधारित स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

धोनी के Kuku के साथ जुड़ने के बाद इसके को-फाउंडर और सीईओ लाल चंद बिसु ने कहा, "एमएस धोनी ऐसे साहसी फ़ैसले लेने के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें लेने में दूसरे लोग हिचकिचाते हैं। Kuku में हम भी ऐसे ही साहसी कदम उठा रहे हैं। लीग से हटकर सोचने की उनकी ये भावना हमारे साथ पूरी तरह से मेल खाती है। हमारे प्यारे थाला उन चुनिंदा हस्तियों में से एक हैं, जिनकी लोकप्रियता सचमुच पूरे देश में फैली हुई है। चूंकि हम पूरे भारत के लिए Kuku को तैयार कर रहे हैं, इसलिए उनका हमारे साथ जुड़ना एकदम स्वाभाविक और सही फ़ैसला है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार