महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कुछ दिनों पहले एक खास स्टीकर वाले बैट के साथ नेट्स में प्रैक्टिस करते नजर आए थे। ये स्टीकर 'प्राइम स्पोर्ट्स' का था जो कि धोनी के करीबी दोस्त परमजीत सिंह की दुकान का नाम है। परमजीत सिंह वो ही है जिन्हें आपने 'MS Dhoni - द अनटोल्ड स्टोरी' मूवी में धोनी के लिए उनकी पहली स्पॉन्सरशिप के लिए भागा दौड़ी करते देखा था। अब धोनी ने आगामी आईपीएल से पहले अपने खास दोस्त को एक खास तोहफा गिफ्ट किया है।
जी हां, हाल ही में परमजीत सिंह ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने खुद थाला धोनी से मिले खास तोहफे को दुनिया को दिखाया। आपको बता दें कि धोनी ने अपने बचपन के दोस्त के प्राइम स्पोर्ट्स के स्टीकर वाले एक बैट पर अपने साइन करके गिफ्ट किया है।
परमजीत सिंह ने धोनी को नंबर 1 यार कहा। वह बोले, 'मुझे प्राउड महसूस हो रहा है। धोनी हमेशा हमारे साथ है और ये ही है यारी, यारी नंबर वन।' उन्होंने आगे कहा, 'धोनी ने हमे एक बैट गिफ्ट किया है, धन्यवाद धोनी।'
आपको बता दें कि धोनी को हमेशा से ही अपने दोस्तों का खूब साथ मिला है जिस वजह से वो भी भारतीय क्रिकेट टीम के नंबर 1 कप्तान बनने के बावजूद आज भी अपने यारों के साथ करीब से जुड़े हुए हैं। धोनी ने जब प्राइम स्पोर्ट्स के बैट से नेट्स में प्रैक्टिस की थी तब से ही हर क्रिकेट फैंस की जबान पर प्राइम स्पोर्ट्स चढ़ चुका है। यही वजह है परमजीत सिंह के बिजनेस को बहुत अच्छा बूस्ट मिल रहा है।
Also Read: Live Score
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का सीजन धीरे-धीरे करीब आ रहा है और आईपीएल 2024 के लिए धोनी ने एक बार फिर तैयारियां करने शुरू कर दी है और वो नेट्स में अभ्यास करते हुए भी नजर आए हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके आईपीएल की सबसे सफल टीम बनी है। उन्होंने अब तक 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है और वो मौजूदा चैंपियन भी है।