22 अक्टूबर। कप्तान विराट कोहली (140) और रोहित शर्मा (नाबाद 152) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 246 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को वेस्टइंडीज को 8विकेट से करारी मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
आपको बता दें कि पहले वनडे में ऋषभ पंत को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया था तो वहीं धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।
हर किसी को उम्मीद थी कि धोनी और ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पहले वनडे में देखने को मिलेगी लेकिन ऐसा हो ना सका जिससे फैन्स थोड़े निराश जरूर हुए।
लेकिन दूसरी ओर पहले वनडे से पहले धोनी ने अपने अंदाज में कुछ ऐसा बदलाव किया था जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।
आपको बता दें कि पहले वनडे से पहले धोनी एक अलग लुक में नजर आ रहे थे लेकिन मैच के दौरान धोनी ने अपना वो लुक चेंज कर दिया था।
देखिए धोनी का नया लुक►