आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में फैंस को कांटे का मुकाबला देखने को मिला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ज्यादातर फैंस एमएस धोनी को देखने के लिए आए थे और उन्हें इस मुकाबले में धोनी की बल्लेबाजी देखने को भी मिली। माही बल्लेबाजी के लिए आठवें नंबर पर आए और नाबाद रहते हुए 7 गेंदों में 14 रन बनाकर लौटे।

Advertisement

ये आखिरी ओवर में धोनी की तेज़तर्रार बैटिंग ही थी जिसने सीएसके को 178 के स्कोर तक पहुंचाया। धोनी ने अपनी 14 रनों की पारी में 1 चौका और 1 लंबा छक्का भी लगाया। ये दोनों बड़े शॉट सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में देखने को मिले और धोनी का शिकार बने अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे जोशुआ लिटल।

Advertisement

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी के आखिरी ओवर की जिम्मेदारी लिटल को दी लेकिन धोनी के सामने लिटल के पैर भी कांपते दिखे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़कर सीएसके को 170 के पार पहुंचाया। धोनी के इस छक्के को देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। माही के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, सीएसके की पारी पर गौर करें तो सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को छोड़ दें तो बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते ही दिखे। गायकवाड़ इस मैच में बेशक शतक लगाने से चूक गए लेकिन अपनी चौके-छक्कों की आतिशबाजी से उन्होंने सीएसके फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट होने से पहले गायकवाड़ ने 50 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी के दौरान 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। हालांकि, गायकवाड़ के पास शतक लगाने का मौका था लेकिन उन्होंने टीम के लिए खेलते हुए अपने पर्सनल माइलस्टोन को तवज्जो नहीं दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार