नई दिल्ली, 2 मई | युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना मेंटॉर बताया है जिनसे वो कभी भी अपनी समस्या को लेकर बात कर सकते हैं।

Advertisement

पंत ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, "धोनी मेरे मेंटॉर हैं, मैदान के अंदर भी और बाहर भी। मैं उनसे कभी भी अपनी समस्याओं को लेकर बात कर सकता हूं। वो मुझे पूरी तरह से समस्या का समाधान नहीं देते इसलिए ताकि मैं उन पर पूरी तरह से निर्भर नहीं हो जाऊं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "वह मुझे सिर्फ थोड़ी बहुत बात बताते हैं जो मेरी मदद करती हैं। वह मेरे पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार हैं। हालांकि यह ज्यादतर होता नहीं है।"

पंत ने कहा, "माही भाई अगर क्रीज पर हैं तो आप जानते हो कि चीजें सुलटी हुई हैं। उनके दिमाग में प्लान रहता है आपको सिर्फ उसे मानना होता है।"

अपनी पूरी जिंदगी में धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को मानने वाले पंत ने कहा है कि वह अपनी असली शख्सियत बनने पर ही ध्यान देते हैं।

पंत ने कहा, "मुझे इस बात पर गर्व होता है कि दोनों मेरे प्रदर्शन को मानते हैं। यह जरूरी है कि आप अपने आर्दशों से सीखें, लेकिन उनकी नकल न करें। यह जरूरी है कि आप अपनी पहचान बनाएं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार