पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर एमएस धोनी पर निशाना साधा है। योगराज सिंह पहले भी कई बार धोनी की आलोचना कर चुके हैं और इस बार भी उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच कुछ ऐसा ही किया है। योगराज का कहना है कि धोनी अब टीम इंडिया के साथ नहीं है और अब वो वर्ल्ड कप जीत सकते हैं।

Advertisement

इस समय योगराज सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने की जोरदार वकालत कर रहे हैं और टीम की सफलता का श्रेय धोनी की अनुपस्थिति को दे रहे हैं। उन्होंने बिना किसी फिल्टर के दावा किया कि आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की विफलता एमएस धोनी के युवराज से हाथ ना मिलाने के कारण हुई।

Advertisement

वायरल वीडियो में योगराज कहते हैं, "एक भारतीय के तौर पर मैं चाहता हूं कि भारत जीते। एमएस धोनी के ना होने पर भारत को वर्ल्ड कप जीतना चाहिए। पूरी दुनिया यही कह रही है। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा भी यही कह रहे हैं। CSK ने IPL 2024 गंवा दिया। वो क्यों हारे? ये आसान है- आप जो बोएंगे, वही काटेंगे। युवराज सिंह ICC के एम्बैसेडर हैं, उन्हें सलाम है! और ये ईर्ष्यालु धोनी, वो कहां है? उसने युवराज से हाथ भी नहीं मिलाया और यही कारण है कि CSK इस साल फेल हो गई।"

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब योगराज ने धोनी की आलोचना की है। उन्होंने पहले भी धोनी पर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जानबूझकर खराब प्रदर्शन करने का आरोप लगाया था। तब योगराज ने कहा था कि रविंद्र जडेजा एक छोर पर बहुत साहस दिखा रहे थे और भारत जीत के करीब भी पहुंच रहा था, लेकिन धोनी ने पूरी ज़ान नहीं लगाई। अगर उन्होंने अपनी क्षमता का 40 प्रतिशत भी खेला होता, तो भारत 48वें ओवर में मैच जीत सकता था। योगराज समय-समय पर अक्सर धोनी को लेकर कोई ना कोई बयान देते रहते हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार