इस पूर्व क्रिकेटर ने बांधे धोनी की तारीफों के पुल, कहा- वो झारखंड क्रिकेट के भगवान है

Updated: Fri, Mar 01 2024 18:15 IST
इस पूर्व क्रिकेटर ने बांधे धोनी की तारीफों के पुल, कहा- वो झारखंड क्रिकेट के भगवान है (Image Source: Google)

झारखंड के सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) ने हाल ही में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। वहीं अब उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और झारखंड के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धोनी झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं। सौरभ ने झारखंड के लिए अपना आखिरी रणजी मैच राजस्थान के खिलाफ जमशेदपुर में खेला। वह धोनी के पूर्व भारतीय साथी थे और पूर्व कप्तान से प्रेरित लंबे बालों वाला लुक और शानदार बल्लेबाजी स्टाइल रखते थे।

तिवारी ने कहा कि, "एमएस धोनी झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं। जब से उन्होंने भारत के लिए खेलना शुरू किया, लोग हमें एक टीम के रूप में जानने लगे। उन्हें पता चल गया कि झारखंड कहां है। एमएस धोनी ने हमें आत्मविश्वास दिया और झारखंड डोमेस्टिक सर्किट में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। जब भी वह आसपास या शहर में होते है, वह हमारे प्रैक्टिस सेशन में भाग लेने आते है। धोनी भैया भी हर मैच से पहले हमें सलाह देते हैं। कभी-कभी वह वॉर्मअप गेम्स में भी हिस्सा लेते हैं। धोनी भैया का सपोर्ट ही हमारे लिए सब कुछ है।"

सौरभ ने आगे कहा कि, "भले ही आप प्रदर्शन नहीं कर रहे हों तब भी वह आपके साथ खड़े रहेंगे। वह खिलाड़ियों को काफी मौके देते हैं। टीम को लीड करने के अलावा जब धोनी भैया विकेट के पीछे खड़े होते हैं तो वह गेंदबाजों की काफी मदद करते हैं। वह आपको बताएंगे कि विकेट कैसी प्रतिक्रिया दे रहे है और वह आपको सटीक फील्ड प्लेसमेंट में भी मदद करेगा।"

Also Read: Live Score

बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरभ ने भारत के लिए अपना डेब्यू अक्टूबर 2010 में वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इसके बाद उन्होंने केवल 2 वनडे मैच और खेले। इन 3 वनडे मैचों में उन्होंने 49 रन बनाये है। 34 साल के सौरभ के फर्स्ट क्लास मैच की बात की जाए तो उन्होंने 116 मैच खेले है और 47.22 की औसत से 8076 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 34 अर्धशतक देखने को मिले है। सौरभ के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 93 मैच खेले है और 120.1 के स्ट्राइक रेट से 1494 रन बनाये है। इस कैश रिच लीग में उनके नाम 8 अर्धशतक दर्ज है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें