टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विवेक राजदान (Vivek Razdan) ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम आईपीएल XI का चुनाव किया है। विवेक राजदान ने भारत के लिए 2 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेले हैं। वहीं विवेक राजदान अपने हिंदी कमेंट्री के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा फेमस हैं। विवेक राजदान ने टीम इंडिया को गाबा में मिली ऐतिहासिक जीत के दौरान कमेंट्री की थी।

Advertisement

'टूटा है गाबा का घमंड' जो डायलॉग काफी फेमस हुआ था वो विवेक राजदान साहब के मुख से ही निकला था। बहरहाल एक जाने माने वेब पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान विवेक राजदान ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन टीम का चुनाव किया है। विवेक राजदान ने अपनी टीम का कप्तान धोनी को बनाया है।

Advertisement

धोनी के अलावा विवेक राजदान ने अपनी टीम में चैन्नई सुपर किंग्स के 2 अन्य खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा विवेक राजदान की टीम में शामिल हैं। वहीं विवेक राजदान ने अपनी टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और रोहित शर्मा को शामिल किया है। मिडिल ऑर्डर में विवेक राजदान ने विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को भी जगह दी है। टीम इंडिया के लीथल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी विवेक राजदान ने अपनी टीम में जगह दी है।

Vivek Razdan All time IPL XI: क्रिस गेल, रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), विराट कोहली (RCB), एबी डीविलयर्स (RCB), सुरेश रैना (CSK), एम एस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा (CSK), सुनील नारायण, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस), लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार