T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए महेंद्र सिंह धोनी इंडियन ड्रेसिंग रूम में लौट आए हैं। हालांकि, इस बार वो खिलाड़ी नहीं बल्कि बतौर मेंटर टीम इंडिया का साथ निभाते हुए नजर आएंगे। धोनी का नया रोल भारत के लिए खुशख़बरी है लेकिन कुछ क्रिकेट पंडित ने इस बात की आशंका जताई है कि धोनी और कोच रवि शास्त्री के बीच हितों का टकराव हो सकता है।

Advertisement

इस बीच धोनी और रवि शास्त्री से जुड़ा 2007 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में धोनी लाइव प्रजेंटेशन में शास्त्री की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। टी-20 विश्व कप 2007 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी तब पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान यह वाक्या हुआ था।

Advertisement

मैच के बाद धोनी ने सीधे शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा, 'शुरुआत करने से पहले रवि मैं आपसे कुछ कहूंगा। कल मैंने आपका एक कॉलम पढ़ा था उसमें लिखा था कि आपके अनुसार हम इस मुकाबले को हार रहे हैं लेकिन अब मैंने और मेरे लड़कों ने आपको गलत साबित कर दिया है।'

हालांकि, धोनी ने यह भी सम्मानपूर्वक कहा कि उन्हें यकीन है कि टीम इंडिया की जीत से शास्त्री उनसे ज्यादा 'खुश' हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह ने धोनी के टीम में शामिल होने को लेकर कहा था, 'हमें बहुत खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी ने हमारे अनुरोध को स्वीकार किया और वो टीम को मेंटर करेंगे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार