चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी अक्सर बिना वजह के सुर्खियों में रहते हैं। माही एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और उनका एक नया वीडियो कापी वायरल हो रहा है। धोनी को हाल ही में मुंबई हवाई अड्डे से बाहर निकलते और एक सफेद एसयूवी में बैठे देखा गया। इस दौरान जब वो हवाई अड्डे से बाहर निकलते हैं तो पैप्स उन्हें घेर लेते हैं।

Advertisement

पिंकविला द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया जिसमें पैपराज़ी को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर धोनी को शुभकामनाएं देते हुए सुना जा सकता है। इस दौरान धोनी भी पैप्स को सिर हिलाकर अपना जवाब देते हैं। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान को पूरी तरह से काले रंग की पोशाक पहने हुए देखा जा सकता है साथ ही माही ने मास्क भी पहना हुआ था।

Advertisement

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं। अगर क्रिकेट की बात करें तो, धोनी को आखिरी बार इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) के दौरान एक्शन में देखा गया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीतकर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने के मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब मुंबई और चेन्नई सबसे ज्यादा 5-5 बार आईपीएल जीतने वाली टीमें हैं।

आपको बता दें कि धोनी ने पूरा आईपीएल घुटने की चोट के साथ खेला और उन्होंने चोट का असर टीम पर बिल्कुल भी नहीं पड़ने दिया। असुविधा के बावजूद धोनी सभी मैचों में खेलते हुए नजर आए। जैसे ही सीज़न खत्म हुआ उसके तुरंत बाद, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में धोनी की सफल सर्जरी हुई। अब उम्मीद है कि धोनी आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन उसका फैसला वो आईपीएल से कुछ महीने पहले अपनी फिटनेस को देखने के बाद लेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार