IPL 2023 का फाइनल गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार (28 मई) को खेला जाना था लेकिन बारिश के चलते खेल संभव नहीं हो पाया और अब ये फाइनल मुकाबला 29 मई यानि रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा। अहमदाबाद में शाम से ही इतनी तेज़ बारिश हुई कि टॉस भी संभव नहीं हो पाया और बारिश की आंख मिचौली के बीच आखिरकार अंपायर्स ने फैसला किया कि ये मुकाबला रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा।

Advertisement

इस मैच के रिजर्व डे पर पहुंचने से प्रशंसकों की धड़कनें काफी बढ़ चुकी हैं क्योंकि पिछली बार जब एमएस धोनी रिजर्व डे पर खेले थे तो वो उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हुआ था और अब माही रिजर्व डे पर ही इस सीजन का आखिरी आईपीएल मैच भी खेलने जा रहे हैं ऐसे में फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि ये उनका आखिरी आईपीएल मैच साबित ना हो।

Advertisement

माही ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 ICC वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। उस मैच को भी निर्धारित दिन बारिश के कारण 'रिजर्व डे' पर स्थानांतरित करना पड़ा था। जब अंत में मैच खेला गया, तो न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। उस मैच में धोनी अगर रनआउट ना होते तो भारत वो मैच जीत सकते थे लेकिन उनके रनआउट होते ही भारत की हार तय हो गई थी और इसके बाद भारतीय जर्सी में धोनी का ये आखिरी मैच बन गया। इसके कुछ महीने बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

अब आईपीएल 2023 का फाइनल भी रिजर्व डे पर पहुंच गया है और कुछ फैंस की मानें तो ये आईपीएल में भी धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार