महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आज भी फैंस के बीच उनका क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। माही अपनी बैटिंग, विकेटकीपिंग और कैप्टेंसी के अलावा कूल मिज़ाज के लिए भी खूब पंसद किए जाते हैं। माही के फैंस का उनसे अक्सर ही यह सवाल रहता है कि आखिर वह हाई प्रेशर गेम में कैसे खुद को शांत रखते हैं और कैसे अपने चेहरे पर गुस्से को नहीं आने देते। अब इस सवाल का जवाब खुद महेंद्र सिंह धोनी ने दिया है।

Advertisement

एक लाइवफेस्ट के दौरान थाला धोनी ने मज़ेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने दर्शकों से पूछा, 'आपमें से कितने लोग यह सोचते हैं कि आपके बॉस कूल यानि शांत हैं?' माही का सवाल सुनकर कुछ लोगों ने अपने हाथ उठाए। ऐसे में खड़े हाथ देखकर धोनी ने चुटकी ली और कहा, 'या तो आपके बॉस ब्राउनी प्वाइंट बनाना चाहते हैं या वे लोग खुद मालिक हैं।'

Advertisement

मस्ती मजाक करने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं यह देखता हूं कि मैदान पर खिलाड़ी एक्टिव हैं या नहीं। अगर वह एक्टिव है और उसके बावजूद उससे कैच छूट जाए तो कोई समस्या नहीं हैं। मैं यह भी नोटिस करता हूं कि खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए कितने कैच पकड़ते हैं। उस समय उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं होती। वह खिलाड़ी खुद में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं या नहीं। मैं कैच छूटने से ज्यादा इन चीजों पर ध्यान देता हूं। कैच छोड़ने के कारण मैच हार सकते हैं, लेकिन इसके पीछे की वज़ह जानना जरूरी है।'

माही ने बातों ही बातों में यह भी साफ किया है कि उन्हें भी गुस्सा आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह भी एक आम इंसान हैं। वह भी दूसरे लोगों की तरह महसूस करते हैं। बता दें कि बीते समय में महेंद्र सिंह धोनी के कई साथी खिलाड़ियों ने भी यह खुलासा किया था कि माही को मैदान पर खूब गुस्सा आता है, लेकिन वह उसे दिखाते नहीं। सुरेश रैना जो कि महेंद्र सिंह धोनी के बेहद जिगरी माने जाते हैं उन्होंने भी यह बात कही थी।

CSK की कर रहे हैं कप्तानी : इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बावजूद माही आईपीएल में येलो आर्मी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। धोनी की अगुवाई में सीएसके आईपीएल की दूसरी सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी रही है। धोनी ने सीएसके को चार बार टूर्नामेंट का खिताब जितवाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार