भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में आ ही जाते हैं और इस बार वो एक अलग वजह के चलते लाइमलाइट में हैं। धोनी का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक फैन के अनुरोध पर उसकी रॉयल एनफील्ड सुपर बाइक पर ऑटोग्राफ देने के बाद उसको चलाते हैं।

Advertisement

ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि धोनी बाइक्स के बहुत बड़े शौकीन हैं और जब उन्हें इस फैन की ये सुपर बाइक दिखी तो वो खुद को इसे चलाने से ना रोक पाए। इस मजेदार वाडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में धोनी इस फैन को भी सुपरबाइक के पीछे बिठाए दिख रहे हैं।

Advertisement

वैसे एमएस धोनी ने कई बार अपने विनम्र और मिलनसार स्वभाव का परिचय दिया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। 5 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, धोनी के फैंस अभी भी विकेटकीपर के लिए वही प्यार रखते हैं और एमएस धोनी अपने विशाल फैनबेस आधार से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उनके प्यार के लिए बेहद आभारी भी हैं। इसलिए, जब भी उन्हें मौका मिलता है, तो वो उनके प्यार का बदला चुकाने से पीछे नहीं हटते हैं।

वहीं, अगर आईपीएल 2025 की बात करें तो CSK ने उन्हें आगामी IPL 2025 सीजन के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया है। 31 अक्टूबर की रिटेंशन डेडलाइन की एक बड़ी खबर ये रही कि नए अनकैप्ड खिलाड़ी नियम के तहत CSK ने एमएस धोनी को रिटेन किया है, जिसके कारण उनके वेतन में भारी कटौती हुई है। धोनी का वेतन 12 करोड़ रुपये से सीधा 4 करोड़ रुपये हो गया जिसका मतलब है कि उनके वेतन में कुल कटौती 66% की हुई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार