Advertisement
Ms dhoni rides fans bullet: Cricket News & Match Updates
Advertisement
WATCH: फैन की बुलेट देखकर नहीं रुक सके धोनी, ऑटोग्राफ देने के बाद एमएस धोनी ने चलाई बाइक
भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में आ ही जाते हैं और इस बार वो एक अलग वजह के चलते लाइमलाइट में हैं। धोनी का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक फैन के अनुरोध पर उसकी रॉयल एनफील्ड सुपर बाइक पर ऑटोग्राफ देने के बाद उसको चलाते हैं।
ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि धोनी बाइक्स के बहुत बड़े शौकीन हैं और जब उन्हें इस फैन की ये सुपर बाइक दिखी तो वो खुद को इसे चलाने से ना रोक पाए। इस मजेदार वाडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में धोनी इस फैन को भी सुपरबाइक के पीछे बिठाए दिख रहे हैं। Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni rides fans bullet - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement