भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में आ ही जाते हैं और इस बार वो एक अलग वजह के चलते लाइमलाइट में हैं। धोनी का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक फैन के अनुरोध पर उसकी रॉयल एनफील्ड सुपर बाइक पर ऑटोग्राफ देने के बाद उसको चलाते हैं।
ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि धोनी बाइक्स के बहुत बड़े शौकीन हैं और जब उन्हें इस फैन की ये सुपर बाइक दिखी तो वो खुद को इसे चलाने से ना रोक पाए। इस मजेदार वाडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में धोनी इस फैन को भी सुपरबाइक के पीछे बिठाए दिख रहे हैं।
वैसे एमएस धोनी ने कई बार अपने विनम्र और मिलनसार स्वभाव का परिचय दिया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। 5 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, धोनी के फैंस अभी भी विकेटकीपर के लिए वही प्यार रखते हैं और एमएस धोनी अपने विशाल फैनबेस आधार से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उनके प्यार के लिए बेहद आभारी भी हैं। इसलिए, जब भी उन्हें मौका मिलता है, तो वो उनके प्यार का बदला चुकाने से पीछे नहीं हटते हैं।
MS DHONI - The inspiration for all
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 2, 2024
- Mahi is always there for the fans. pic.twitter.com/5OYo1Ms7wz