भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी उनके चर्चे कम नहीं हुए हैं। अक्सर उन्हें लेकर कोई ना कोई खबर या खुलासा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहता है और अब, पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने एक खुलासा करके हैरान कर दिया है।

Advertisement

भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने खुलासा किया है कि अगर कोविड -19 महामारी ना आई होती तो धोनी निश्चित रूप से टी 20 विश्व कप खेल सकते थे।  सिंह ने यह भी कहा कि धोनी अभी भी फिट थे और उनके नहीं खेलने का कोई कारण नहीं था।

Advertisement

सरनदीप सिंह ने एक वैबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, 'निश्चित रूप से, अगर कोविड-19 नहीं होता तो वो 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप में जरूर खेलते। हम भी सोच रहे थे कि उसे निश्चित रूप से विश्व टी 20 खेलना चाहिए था। वह फिट थे। उनके ना खेलने का कोई कारण नहीं था। हम हमेशा पहले खिलाड़ियों की फिटनेस देखते हैं कि वे कब तक खेल सकते हैं। और माही सबसे फिट थे।'

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा,  'माही ने कभी भी अभ्यास से ब्रेक नहीं लिया। वैकल्पिक अभ्यास में भी, माही हमेशा मौजूद रहते थे और आप देखते हैं कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि चोट के कारण वह किसी मैच में खेलने से चूक गए हों। यही कारण है कि उन्हें सभी से इतना सम्मान मिला।'

सरनदीप ने कहा, 'हम हमेशा महसूस करते हैं कि एक खिलाड़ी जिसने भारत के लिए बहुत कुछ किया और इतनी सारी ट्रॉफी जीती। एक भी ट्रॉफी नहीं है जो उसने नहीं जीती है। कम से कम वह एक मौका पाने के हकदार थे। चयन समिति में एमएस धोनी को विश्व टी 20 खेलना चाहिए था, यह मेरी व्यक्तिगत राय और सभी की राय भी थी।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार