भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेशक सिर्फ आईपीएल में दो महीने ही खेलते हैं लेकिन उनका औरा ऐसा है कि वो साल के 12 महीने लाइमलाइट में रहते हैं। धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ली है, वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं और इसी वजह से उनके कई वीडियो भी सामने आते रहते हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी इस समय अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के ऋषिकेश में घूम रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने वहां के लोकप्रिय लोकगीत "गुलाबी शरारा" पर डांस भी किया। धोनी इस पहाड़ी गाने पर ठुमके लगाते हुए बहुत क्यूट लग रहे हैं। वीडियो में उनकी पत्नी साक्षी को भी देखा जा सकता है।

Advertisement

एक एक्स यूजर द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो में धोनी पहाड़ी पर स्थानीय लोगों के साथ खुशी से नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मज़ेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

अगर धोनी की बात करें तो वो दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हुई हैं। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़कर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 2025 के आईपीएल सीजन से पहले, सीएसके ने धोनी को ₹4 करोड़ में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है, ये दर्जा उन्हें उनके आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 में होने के कारण दिया गया।

धोनी ने पिछले आईपीएल सीजन से पहले चेन्नई की कप्तान छोड़कर रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी और वो पूरे सीज़न एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में खेले थे। अब धोनी इस साल भी फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार