भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। हालांकि इस बार धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिसकी किसी भी थाला फैन को उम्मीद नहीं थी। जी हां, ऐसा ही हुआ है। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो स्मोकिंग करते नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

धोनी का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फॉर्मल सूट पहने हुए एक ग्रुप के साथ खड़े हैं। इसी बीच वो अपने मुंह से एक धुएं का गुबार छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि यहां धोनी हुक्का पी रहे हैं। धोनी की इस हरकत से फैंस काफी निराश हैं क्योंकि धोनी कई युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि धोनी का ये वीडियो सामने आने के बाद अब फैंस रेपर MC Stan को भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'MC Stan से दूर रहो धोनी' और ऐसे ही कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं। आपको बता दें कि हाल ही में धोनी ने रेपर MC Stan के साथ एक ऐड किया है।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। धोनी की अगुवाई में आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स ने चैंपियन की ट्रॉफी उठाई थी। धोनी, साल 2024 में भी सीएसके की अगुवाई करने वाले हैं। ऐसे में थाला फैंस को पूरी उम्मीद है कि सुपर किंग्स एक बार फिर चैंपियन जरूर बनेंगे। धोनी ने पिछले सीजन चोटिल घुटने के साथ टूर्नामेंट खेला था, लेकिन अब वो अपने घुटने का इलाज करा चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार