पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन, बावजूद इसके वह कभी भी सुर्खियों से बाहर नहीं हुए। वैसे तो धोनी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं लेकिन उनके फैन धोनी के पुराने वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बीच धोनी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी बाइक (MS Dhoni bike) को स्टार्ट करने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

धोनी की पसंदीदा बाइक है Yamaha: वैसे तो धोनी के पास लगभग सभी प्रकार की बाइक्स हैं। लेकिन, सबसे पुरानी यामाहा धोनी की पसंदीदा बाइक है जो अबतक उनकी लिस्ट में नंबर 1 पर बनी भी हुई है। वीडियो में धोनी को बाइक को खींचते और उसे स्टार्ट करने की अपार कोशिश करते हुए देखा जाता है। धोनी बाइक को स्टार्ट करने के लिए हर तरकीब आजमाते हैं- पैरों से चलाने से लेकर कई बार किक मारने तक। 

Advertisement

जद्दोजहद के बाद होती है बाइक स्टार्ट: आखिरकार, लंबी जद्दोजहद के बाद धोनी बाइक स्टार्ट करने में कामयाब हो जाते हैं। बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, अब भी धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी ने CSK ने 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

आईपीएल 2023 में दिखेंगे मैदान पर: बहरहाल, इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि ये आईपीएल सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो। आईपीएल के अलावा धोनी किसी भी अन्य तरह का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते हैं। धोनी ने अब तक 234 आईपीएल मैचों में 39.2 की औसत से 4978 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार