24 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में जारी तीसरे वन डे में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही धोनी वन डे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के मारनें वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

VIDEO: 3G- Jio 4G से भी ज्यादा स्पीड है धोनी, रॉस टेलर को इस तरह से किया स्टंप

Advertisement

कीवी टीम के खिलाफ मुश्किल हालातों में बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने तीन विशाल छक्के जड़कर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। सचिन तेंदुलकर ने अपने वन डे करियर के 195 छक्के जड़े थे।

न्यूजीलैंड की हालत देख इस कमेंटेटर ने किया बदसलूकी, लाइव कमेंट्री में की ऐसी हरकत

Advertisement

 

वहीं धोनी अब 281 वन डे मैचों में 196 छक्के जड़ चुके हैं। धोनी ने मैच के 26वें ओवर की पांचवी गेंद पर अपनी इस पारी का तीसरा छक्का जमाते ही यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी वन डे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में भी पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

धोनी ने रचा इतिहास, वनडे में किया ये ऐतिहासिक कारनामा

अब उनकी नजरें न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज और पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी। जो 200 छक्कों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

वीडियो: धोनी और कोहली ने तीसरे वनडे से पहले जसप्रीत बुमराह के साथ किया ऐसा हैरान करने वाला बर्ताव

वन डे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी खिलाड़ी

Advertisement

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) मैच 398, छक्के 351

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) मैच 445, छक्के 270

 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) मैच 269, छक्के 238

Advertisement

ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) मैच 260, छक्के 200

एमएस धोनी (भारत) मैच 281, छक्के 196

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार