14 फरवरी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर बाघ की एक फोटो पोस्ट की। धोनी के मुताबिक यह शेर उन्हें मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में दिखा था।

Advertisement

धोनी वैसे सोशल मीडिया पर काफी कम चीजें पोस्ट करते हैं लेकिन जब करते हैं तो वो वायरल बड़ी आसानी से हो जाती है। इस बार भी यही हुआ। पोस्ट को लाखो लोगों ने पसंद किया।धोनी ने पोस्ट के साथ लिखा, "जब आप खुद से बाघ की खोज करते हैं और वो आपको फोटो खींचने का समय देता है।"

Advertisement

धोनी पिछले साल जुलाई 2019 से क्रिकेट से दूर हैं। वह अगले महीने शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार