IPL 2023: आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, इस स्कोर तक पहुंचाने में भी मुंबई के लोअर ऑर्डर ने अहम भूमिका निभाई। मुंबई अपने घर में खेल रही थी तो फैंस को सूर्यकुमार यादव से भी काफी उम्मीदें थी लेकिन वो इस मैच में भी फ्लॉप रहे। हालांकि, वो जिस तरह से आउट हुए वो नज़ारा देखने लायक था।

Advertisement

ये नजारा मिचेल सैंटनर द्वारा डाले गए आठवें ओवर में देखने को मिला जब सूर्यकुमार यादव ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर अपना पसंदीदा स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और विकेट के पीछे एमएस धोनी ने गेंद पकड़ते ही अपील करनी शुरी कर दी। हालांकि, अंपायर पर इस अपील का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने सूर्या को नॉटआउट दे दिया। 

Advertisement

अंपायर की ना के बाद धोनी ने भी डीआरएस ले लिया और फिर जो हुआ उसने स्टेडियम में फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। टीवी रिप्ले में साफ देखा जा सकता था कि गेंद सूर्या के ग्लव्स से टच होकर धोनी के दस्तानों में गई थी और इसी कारण अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और एक बार फिर से धोनी रिव्यू सिस्टम के आगे अंपायर फेल रहे।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस धोनी के इस रिव्यू की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो 158 रनों का पीछा करने उतरी सीएसके ने अपना पहला विकेट तो जल्दी गंवा दिया लेकिन इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने तो गदर मचा दिया। उन्होंने इस मैच में मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में पचास रन बना दिए और इस सीजन का सबसे तेज पचासा बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार