एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर रवि शास्त्री ने खोला राज, बताया क्यों ले गए थे गेंद मैदान के बाहर

Updated: Thu, Jul 19 2018 11:21 IST
Ms Dhoni took the ball to show it to bowling coach says coach ravi Shastri (Twitter)

19 जुलाई,(CRICKETNMMORE)। हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे के बाद महेंद्र सिंह धोनी अंपायरों से गेंद मांगकर पवेलियन ले जाते हुए दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। 

दरअसल हुआ ये कि टीम इंडिया के मैच हारने के बावजूद भी धोनी ने पवेलियन लौटते हुए फील्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया) और माइकल गफ (इंग्लैंड) से गेंद मांगी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद कयास लगने लगे कि शायद धोनी रिटायरमेंट का एलान करने वाले हैं। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

 

 

बुधवार को टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने धोनी की रिटायरमेंट की खबरों का खंडन करते हुए उनके गेंद मांगलकर ले जाने की वजह बताई। 

शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “ एमएस धोनी गेंद भरत अरूण को दिखाना चाहते थे। वह उन्हें दिखाना चाहते थे कि करीब 45 ओवर तक इस्तेमाल होने के बाद गेंद की हालत कैसी है, जिससे ये सामान्य आइडिया मिल सके की परिस्थितियां कैसी थी।” 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर शास्त्री ने कहा, “ यह सब बकवास है, एमएस धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।”

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें