इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम (Chennai Super Kings) अपना सातवां मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में CSK अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। वो तीन बेहद ही घातक खिलाड़ियों को अपने कॉम्बिनेशन में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni): चेन्नई सुपर किंग्स के महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी अपनी काफ इंजरी से पूरी तरह फिट हो गए हैं। वो नेट्स में विकेटकीपिंग और बैटिंग दोनों की ही प्रैक्टिस करते नज़र आए हैं। ऐसे में धोनी अगर खेलने को तैयार होते हैं तो उनकी सीधे तौर पर प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी। धोनी के नाम 278 आईपीएल मुकाबलों में 5,439 रन दर्ज हैं। उन्हें सीएसके ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। धोनी सरफराज खान की जगह लेकर कॉम्बिनेशन का हिस्सा बन सकते हैं।  

Advertisement

उर्विल पटेल (Urvil Patel): आयुष म्हात्रे चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब सीएसके की XI में उनकी जगह 27 साल के बेहद ही आक्रमक बैटर उर्विल पटेल को शामिल किया जा सकता है। उर्विल के नाम 57 टी20 मैचों में लगभग 180 की स्ट्राइक रेट से 1,425 रन दर्ज हैं। खास बात तो ये भी है कि उर्विल ने टी20 फॉर्मेट में 3 सेंचुरी ठोके हैं। उन्हें CSK ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।

स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson): सीएसके फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन जो कि नाथन एलिस की रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की स्क्वाड का हिस्सा बने हैं, वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं। ये 30 साल का गन गेंदबाज़ 150 kph की रफ्तार से बॉल डालने की काबिलियत रखता है और 71 टी20 मुकाबलों में 85 विकेट झटक चुका है। उन्हें सीएसके ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये में साइन किया है। वो टीम में खलील अहमद की कमी को पूरा कर सकते हैं। उन्हें XI में मैट शॉर्ट की जगह खिलाया जा सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फ़ॉल्क्स, रामकृष्ण घोष।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार