आईपीएल 2023 के 61वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई द्वारा दिए गए 145 रनों को केकेआर ने 18.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं, सीएसके की इस हार ने उनके लिए आखिरी मैच को बहुत महत्वपूर्ण बना दिया है। हालांकि, हार-जीत से परे चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद जो नज़ारा देखने को मिला उसने फैंस को इमोशनल कर दिया।

Advertisement

केकेआर के खिलाफ मुकाबला चेन्नई का इस सीजन में अपने घरेलू मैदान (चेपॉक) में आखिरी लीग मुकाबला था और इस मौके पर एमएस धोनी और सीएसके के बाकी खिलाड़ियों ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए पूरे मैदान का चक्कर लगाया। इस दौरान फैंस धोनी को देखकर काफी खुश थे लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी सीएसके के कप्तान की ओर दौड़े और अपनी शर्ट पर उनका ऑटोग्राफ ले लिया। इसके बाद धोनी और गावस्कर गले भी मिले।

Advertisement

अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लेने के बाद, गावस्कर ने ऑन-एयर कहा: "कृप्या मुझे बाकी मैचों के लिए एक नई गुलाबी शर्ट दे दें।" इतना ही नहीं गावस्कर ने ये भी कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी सेंचुरी में एक बार आते हैं। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद जो नजारा देखने को मिला उसे देखकर फैंस को डर लग रहा है कि कहीं ये सीजन धोनी का आखिरी सीजन ना साबित हो।

अगर इस समय अंक तालिका पर गौर करें तो इस हार से सीएसके को भी झटका लगा है क्योंकि इस समय उनका भी प्लेऑफ में स्थान पक्का नहीं है। अब सीएसके को अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है और उन्हें हर हाल में वो मैच जीतना होगा क्योंकि बेशक इस समय सीएसके 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है लेकिन अगर धोनी की टीम आखिरी मैच हारी तो प्लेऑफ का टिकट कैंसिल भी हो सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार