6 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जून माह में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी इसके तुरंत बाद जुलाई में टी- 20 चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ भरतीय टीम  सीरीज खेलेगी। मीडिया में फैली खबरो के अनुसार कयास लगाए जा रहे हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा जिसमें सबसे आगे धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना औऱ रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं । खबरो की माने तो बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को आराम करने का मौका देना चाह रही है ताकि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में तरो- ताजा हो कर मैदान पर ये खिलाड़ी उतर सकें। हालांकि इस बात की अभी कोई पूष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

वैसें आपको बता दें कि यदि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया तो कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को भारत की जर्सी पहनने का मौका मिलेगा जिसका ये सभी खिलाड़ी बेसर्ब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

इन युवा खिलाड़ी में सबसे पहला नाम मनीष पांडे का हैं जो आईपीएल 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए शानदार खेल का नमूना पेश कर रहे हैं। मनीष पांडे का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार रहा है।

मनीष पांडे के अलावा अभी हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में खेल रहे अक्षर पटेल ने 2016 आईपीएल में पहली हैट्रिक लेकर अपनी उम्मीदवारी पुख्ता कर चुके हैं।  इसके साथ ही  के एल राहुल और धवल कुलकर्णी भी बेहद ही कड़ी मेहनत कर रहें हैं जिससे उनका चयन जिम्बाब्वे के दौरे पर हो सके।

इन सबसे अलावा एक ऐसा खिलाड़ी है जिसका चयन जिम्बाब्वे दौरे के लिए लगभग पक्का  है। जी हां हम बात कर रहे हैं सरफराज खान की। सरफराज खान आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहें हैं और 2016 के आईपीएल में अबतक 213 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं जो उनके इस शानदार खेल से पता लगाया जा सकता है कि सरफऱाज कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली ने कई बार सरफराज खान को बेहतरीन खिलाड़ी बताया है। अब देखना है कि इन युवा खिलाड़ियों में किन- किन खिलाड़ियों को भारत की जर्सी पहनने का मौका मिलता है। गौरतलब है कि जून में भारत की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे औऱ 3 टी-20 मैच खेलेगी। सीरीज की शुरुआत 11 जून से होगा औऱ 22 जून को सीरीज का आखरी मैच खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार