रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स ने शाही अंदाज़ में जीत दर्ज की। इस दौरान जडेजा ने पूरे मैच में अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन सीएसके की जीत से भी ज्याद इस समय धोनी के एक वीडियो की चर्चा हो रही है जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस मैच में जैसे ही जडेजा ने एबी डी विलियर्स को आउट किया तो हर्षल पटेल बल्लेबाजी करने उतरे। हर्षल के पिच पर आते ही धोनी ने कुछ ऐसा कहा कि वो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया। इस वीडियो में रैना और जडेजा के साथ-साथ कमेंटेटर्स भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

जैसे ही पटेल क्रीज पर आए, धोनी ने कहा कि वो अब हिंदी में नहीं बोल सकते क्योंकि बल्लेबाज समझ जाएगा। वहीं, जब मैक्सवेल और एबीडी बल्लेबाजी कर रहे थे, तो धोनी आसानी से हिंदी में जडेजा को समझाते हुए नजर आ रहे थे, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों को हिंदी नहीं आती है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स के विस्फोटक ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मैच में एक ओवर में 37 रन ठोकने का कारनामा किया। जडेजा ने मैच में 28 गेंदों में नाबाद 62 रनों की तूफानी पारी खेली और एक समय चेन्नई के हाथों से निकल रहे मैच को फिर से टीम की झोली में लाकर रख दिया

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार