ms dhoni vs rohit sharma: जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भारतीय कप्तानों के बारे में विस्तार से चर्चा की है। इस दौरान आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अन्य पूर्व क्रिकेटरों - सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, रुद्र प्रताप सिंह और रॉबिन उथप्पा से धोनी की कप्तानी के कौशल के बारे में बात की। बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा भावनाओं में बह गए जिसपर प्रज्ञान ओझा ने बिना वक्त गंवाए आकाश चोपड़ा से काउंटर प्रश्न पूछा।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने कहा था, 'ऐसा प्रतीत होता है कि जब भी धोनी मैदान में उतरते हैं तो खिलाड़ी धोनी के लिए खेलना चाहते हैं। मतलब अगर कोई खिलाड़ी धोनी की टीम में होता है तो उसे धोनी के लिए करना है।' इस पअजीबोगरीब कमेंट पर भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कहा, 'आपने एक अच्छी बात की है। लेकिन, क्या खिलाड़ी रोहित के लिए नहीं करना चाहते हैं?'

Advertisement

इस सवाल से थोड़ा अचंभित होकर आकाश चोपड़ा ने जवाब दिया, 'मुझे पता नहीं। हो सकता है आप धोनी से ज्यादा रोहित के लिए ऐसा महसूस करते हों' इसके बाद प्रज्ञान ओझा ने साफ किया कि उन्हें लगता है कि रोहित और धोनी दोनों का नजरिया एक जैसा है। आकाश चोपड़ा ने कहा, 'मैं एक गेंदबाज के रूप में कह रहा हूं। दोनों समान हैं। हमें इसे आईपीएल तक रखना चाहिए क्योंकि धोनी भाई का रिकॉर्ड टीम इंडिया के साथ बिल्कुल अलग है। रोहित ने अभी अपनी कप्तानी की शुरुआत की है।'

प्रज्ञान ओझा ने आगे कहा, 'अगर हम आईपीएल के बारे में बात करते हैं, तो मैंने इसका अनुभव किया है।' बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं धोनी की कप्तानी में चैन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 बार आईपीएल जीता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार