आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर वापस लौटते हुए दिख रही है। एमएस धोनी ने दोबारा से कप्तानी संभाल ली है और अब वो ना सिर्फ टीम के लिए मैच फिनीश कर रहे हैं बल्कि मैदान के बाहर भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। इसी कड़ी में धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वो व्हीलचेयर पर बैठी एक फैन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए रुक जाते हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और सुरक्षाकर्मियों से घिरे होने के बावजूद वो रास्ते में ही व्हीलचेयर पर बैठी फैन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए रुक जाते हैं। ये घटना तब हुई जब लखनऊ में सीएसके की जीत के बाद धोनी एयरपोर्ट से गुजर रहे थे, उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी थे। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

अगर आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो लगातार हार के बाद सीएसके को जीत की सख्त जरूरत थी औऱ धोनी की कप्तानी में उन्हें ये जीत मिल भी गई। सीएसके ने इकाना स्टेडियम में LSG के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत सुनिश्चित की और धोनी ने इस दौरान सिर्फ़ 11 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

इस बीच, सीएसके का अगला मुकाबला रविवार, 20 अप्रैल को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ होगा। अगर धोनी की टीम  मुंबई को उसी के घर पर हराने में सफल रहती है तो सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और बढ़ावा देगी। वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई के लिए उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के रूप में एक बड़ी चुनौती है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई सीएसके के खिलाफ मैच से पहले जीत हासिल कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार