Advertisement
Ms dhoni won hearts: Cricket News & Match Updates
Advertisement
WATCH: 'सबसे आला हमारे थाला', एक बार फिर जीत लिए करोड़ों दिल
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर वापस लौटते हुए दिख रही है। एमएस धोनी ने दोबारा से कप्तानी संभाल ली है और अब वो ना सिर्फ टीम के लिए मैच फिनीश कर रहे हैं बल्कि मैदान के बाहर भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। इसी कड़ी में धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वो व्हीलचेयर पर बैठी एक फैन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए रुक जाते हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और सुरक्षाकर्मियों से घिरे होने के बावजूद वो रास्ते में ही व्हीलचेयर पर बैठी फैन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए रुक जाते हैं। ये घटना तब हुई जब लखनऊ में सीएसके की जीत के बाद धोनी एयरपोर्ट से गुजर रहे थे, उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी थे। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni won hearts - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement