26 जनवरी। एक बार फिर धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग से जलवा दिखाया है और केदार जाधव की गेंद पर रॉस टेलर को स्टंप आउट कर पवेलियन भेज दिया है। स्कोरकार्ड
Advertisement
इस तरह से न्यूजीलैंड का यह चौथा विकेट गिर गया है। रॉस टेलर धोनी के सुपरफास्ट स्टंप से चकित रह गए औऱ पेविलयन जाते वक्त विश्वास नहीं कर पाए कि ऐसे भी वो आउट हो सकते हैं। रॉस टेलर 22 रन बनाकर आउट हुए।
Advertisement
गौरतलब है कि वनडे में धोनी के द्वारा किया गया यह 119वां स्टंप है। धोनी ने पलक झपकते ही यह स्टंप आउट किया है। पूरे सोशल मीडिया पर धोनी के इस स्टंपिंग की बात होने लगी है।
धोनी ने अपनी सुपरफास्ट स्टंपिंग करने की काबिलियत से हर किसी का दिल जीत लिया है।