भारत के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लगातार फेल होने की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि करियर की अच्छी शुरुआत करने के बाद भी ऋषभ पंत क्यों सफल नहीं हो रहे।

Advertisement

एमएसके प्रसाद ने कहा कि ऋषभ पंत धोनी को प्रेरणा मानते है और उन्होंने खुद की तुलना धोनी से करनी शुरू कर दी। कई बार उन्होंने धोनी को कॉपी भी किया है जिसके कारण उनके खेल पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यहीं वजह है पंत अपने स्वाभाविक खेल पर ध्यान नहीं दे पा रहे है।

Advertisement


एमएसके प्रसाद ने स्पोर्ट्सकीड़ा से इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "हर बार जब ऋषभ मैदान में कदम रखते है तब वो खुद की तुलना धोनी से करने लगते है। यहीं कारण है कि ज़्यादा उत्साहित होकर वो खेल से भटक जाते है। कई बार हमलोगों ने उनसे ये बात कही है कि वो इस चीज से बाहर निकले।"

हालांकि पंत ने अपने करियर की शुरुआत जबरदस्त तरीके से की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं के सरजमीं पर टेस्ट में शतक ठोका था। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो अर्धशतक भी जमाएं थे।


अभी ऋषभ पंत का पूरा ध्यान भारतीय टीम में वापसी करने पर है। रिद्धिमान साहा ने पहले ही टेस्ट में विकेटकीपिंग के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है तो वहीं टी-20 और वनडे  में केएल राहुल बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी अच्छा कर रहे है।


फिलहाल ऋषभ पंत का पूरा ध्यान 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल के 13 वें सीजन पर है। पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम से मुख्य विकेटकीपर  बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार