गत चैंपियन वेस्टइंडीज का आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 55 रनों पर ऑल आउट हो जाने पर सीमित ओवरों के पूर्व स्पिनर सैमुअल बद्री (Samuel Badree) ने कैरेबियाई बल्लेबाजों पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी ऐसे फेल हो जाएगी। टूर्नामेंट के अभी तक के दो मैच में वेस्टइंडीज के प्रसिद्ध बल्लेबाज, विशेष रूप से क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे बड़े हिटर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। यह इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में ऐसा प्रदर्शन करेंगे, किसी ने नहीं सोचा था।

Advertisement

बद्री ने कहा, ''टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में टीम अच्छी स्थिति में दिख रही थी लेकिन बाद में सिर्फ 143 रन ही बना सकी, यहां भी बल्लेबाजों ने निराश किया। कुछ बेहतर बल्लेबाज है जो अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।''

Advertisement

उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के प्रशंसक अभी भी टीम पर विश्वास करना नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उनको यकीन है कि सेमीफाइनल में जाने के लिए अभी भी तीन मैच सुपर 12 में बाकी हैं।

इसलिए शुक्रवार को होने वाले मैच में वेस्टइंडीज को बांग्लादेश से जीत कर टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार