CSK Probable Playing XI Vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH Vs CSK) के बीच शनिवार, 18 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

खलील अहमद टूर्नामेंट से हुए बाहर: चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ खलील अहमद दाहिने पैर की क्वाड्रिसेप्स में ग्रेड-2 की इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के बचे हुए सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में सुपर किंग्स के लिए 5 मैचों में 16.5 ओवर गेंदबाज़ी की और 8.67 की इकोनॉमी से 146 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Advertisement

मुकेश चौधरी को मिल सकती है जगह: सीएसके की प्लेइंग XI में खलील अहमद की परफेक्ट रिप्लेसमेंट मुकेश चौधरी हो सकते हैं, जो कि उन्हीं की तरह एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं। खास बात ये है कि 29 साल के मुकेश साल 2022 से ही सीएसके की स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं और साल 2026 के लिए उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया गया है। बात करें अगर उनके टी20 आंकड़ों की तो मुकेश के नाम 36 टी20 मैचों में 48 विकेट दर्ज हैं जिसमें से 17 आईपीएल विकेट (16 मुकाबले) हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर - अकील हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैकरी फ़ॉल्क्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार