भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची (IND vs ENG 4th Test) में खेला जाएगा। इस मुकाबले से बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम मिल सकता है। भारतीय टीम मैनेजमेंट वर्कलोड के कारण बुमराह को आराम दे सकती हैं। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि बुमराह (Jasprit Bumrah Replacement) की गैरमौजूदगी में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

 
Advertisement

बंगाल का घातक गेंदबाज़ बनेगा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

Advertisement

30 वर्षीय घातक गेंदबाज़ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस कर सकते हैं। बंगाल का ये घातक गेंदबाज़ रणजी ट्रॉफी में आग उगल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले अचानक मुकेश कुमार को इंडियन टेस्ट टीम से रिलीज किया गया था ताकि वो रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेल सके।

मुकेश कुमार ने ऐसा ही किया और अपनी घातक गेंदबाज़ी से एक बार फिर सभी फैंस का दिल जीत लिया। बंगाल का ये मैच बिहार के खिलाफ हुआ था जिसमें मुकेश कुमार ने अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी के दम पर विपक्षी टीम के 10 विकेट चटका डाले। उन्होंने बिहार की पहली इनिंग में 14 ओवर करके महज 18 रन दिये और 4 विकेट चटकाए। फिर इसके बाद दूसरी इनिंग में तो वो और भी ज्यादा खतरनाक हो गए और उन्होंने 9 ओवर में महज 32 रन देकर 6 विकेट चटका डाले।

यानी पूरे मैच में उन्होंने सिर्फ 50 रन देकर पूरे 10 विकेट चटकाए। वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 43 मैचों में 166 विकेट भी झटके हैं। यही वजह है वो रांची टेस्ट में इंडियन टीम में बुमराह को आराम मिलने पर उनकी रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की तो मेजबान टीम ने इंग्लिश टीम पर फिलहाल 2-1 की बढ़त बना रखी है। ऐसे में भारतीय टीम यही चाहेगी कि रांची टेस्ट जीतकर वो इस सीरीज में अजेय बढ़त बना लें। रांची टेस्ट 23 फरवरी से शुरू होगा, वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार