हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 200 रनों के बड़े अंतर से हराकर वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 351 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 151 रनों पर ही ढेर हो गई। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने तो धमाल मचाया ही लेकिन गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे।

Advertisement

अपनी डेब्यू वनडे सीरीज में खेल रहे मुकेश कुमार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। मुकेश की रफ्तार के आगे वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए और ये कहा जा सकता है कि वेस्टइंडीज ने पहले 10 ओवरों में ही घुटने टेक दिए थे। मुकेश कुमार ने इस मैच में 7 ओवर गेंदबाजी की और 30 रन देकर 3 विकेट लिए।

Advertisement

मुकेश के ये तीन विकेट आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं। मुकेश ने अब तक खेले गए तीन मैचों में दिखाया है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें आगे आने वाले समय में और मौके देता है या नहीं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और तीनों डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

इस जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या काफी खुश दिखे और कहा कि वो ऐसे मौकों का ही इंतजार करते हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'ये  एक खास जीत है। ईमानदारी से कहूं तो एक कप्तान के तौर पर मैं इस तरह के मैचों का इंतजार करता हूं, जहां कुछ ना कुछ दांव पर लगा हो। ये एक अंतरराष्ट्रीय खेल से कहीं बढ़कर था। हम जानते थे कि क्या दांव पर लगा है और अगर हम हारे तो बहुत निराशा होगी। लड़कों ने शानदार चरित्र दिखाया। उन्होंने इसका आनंद भी लिया, दबाव की स्थिति में भी इसका आनंद लेना महत्वपूर्ण है।' 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार