आईपीएल 2023 के 11वें मुकाबले में जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। राजस्थान रॉयल्स के इन दो ओपनर्स ने पहले ही ओवर से अग्रेसिव अप्रोच दिखाई जिसके चलते दिल्ली के बॉलर पहले 10 ओवरों में तो लुटते और पिटते रहे। हालांकि, इस दौरान एक बॉलर ऐसा था जिसने इन दोनों ओपनर्स को तंग किया और दिल्ली को पहली सफलता भी दिलाई।

Advertisement

जी हां, हम गोपालगंज, बिहार से आने वाले मुकेश कुमार की ही बात कर रहे हैं। मुकेश ने इन दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ अपना संयम नहीं खोया और यशस्वी जायसवाल के रूप में दिल्ली को पहली सफलता भी दिलाई। यशस्वी ने मुकेश कुमार की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले पर लगकर सिर्फ ऊपर ही गई और मुकेश कुमार ने अपनी ही गेंद पर ये कैच पकड़कर दिल्ली को पहला विकेट दिला दिया।

Advertisement

मुकेश कुमार ने पहले स्पेल में डाले गए दो ओवरों में सिर्फ 9 रन दिए और 1 विकेट लिया। मुकेश कुमार के ये विकेट लेते ही दिल्ली की टीम ने संंजू सैमसन के रूप में दूसरा विकेट भी ले लिया और डेविड वॉर्नर की टीम ने मैच में हल्की-फुल्की वापसी भी कर ली। मुकेश द्वारा लिए गए इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

यशस्वी जायसवाल का विकेट देखने के लिए क्लिक करें

वहीं, अगर इस मैच की प्लेइंग पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने कई बदलाव किए हैं। खासकर दिल्ली की प्लेइंग इलेवन पर गौर करें तो उन्होंने पृथ्वी शॉ, सऱफराज खान और मिचेल मार्श को बाहर करके नए खिलाड़ियों को मौका दिया। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या शॉ और मार्श में से किसी का उपयोग इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में किया जाता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार