मुंबई और अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 14वें सीजन के मैचों का आयोजन किया जा सकता है। इसमें मुंबई के चार आयोजन स्थलों पर लीग चरण के मैचों का आयोजन हो सकता है जबकि अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में प्लेऑफ दौर के मैच खेले जा सकते हैं।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, लीग चरण के मैचों का आयोजन का चार स्टेडियमों में करने को लेकर चर्चा की गई है। आईपीएल-14 की शुरुआत अप्रैल के दूसरे सप्ताह या उसके बाद हो सकती है।

Advertisement

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "फिलहाल मुंबई में चार स्टेडियमों में लीग मैचों की मेजबानी करने की चर्चा है। इसमें ब्रैडबोर्न स्टेडियम, वानखेड़े स्टेडियम, डी.वाई पाटिल स्टेडियम और रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम शामिल है। प्लेऑफ मैचों का आयोजन अहमदाबाद के मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। टूर्नामेंट का आयोजन अप्रैल के दूसरे सप्ताह या उसके बाद किया जा सकता है।"

सैयद मुश्ताक अली टी 20 और विजय हजारे वनडे जैसे घरेलू टूर्नामेंटों की सफल मेजबानी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए भारत में आईपीएल को कराने की राह आसान कर दिया है। कोविड-19 के कारण आईपीएल 2020 को संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया था।

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पिछले महीने कहा था कि आईपीएल 2021 भारत में ही आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने आईएएनएस से कहा था, "जैसा कि अभी तक यह तय हुआ है कि आईपीएल भारत में होना चाहिए। यदि ऐसी ही स्थिति बनी रहती है (भारत में कोविड-19 मामलों में गिरावट के साथ) तो यह भारत में होना चाहिए।"

धूमल ने कहा था, "हम इसे भारत में करना चाहते हैं क्योंकि आईपीएल एक भारतीय लीग है। उम्मीद है कि स्थिति समान बनी रहेगी। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आठ स्थानों के लिए यह कितना सुरक्षित है। शायद हम एक हब के बारे में सोच सकते हैं। हम स्थिति के अनुसार इस पर अंतिम फैसला लेंगे।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार