8 दिसंबर। मुंबई के क्रिकेटर सिद्धेश लाड शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिद्धेश लाड ने अपनी गर्लफ्रेंड हिरल खत्री के साथ शादी दी। दोनों ने 6 दिसंबर को मुंबई में शादी की।

Advertisement

गौरतलब है कि शादी के चलते ही सिद्धेश लाड मुंबई की रणजी टीम के शुरूआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। सिद्धेश लाड और रोहित शर्मा बचपन के दोस्त हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड सिद्धेश लाड के पिता है। ऐसे में जब बचपन में रोहित शर्मा कोचिंग किया करते थे तो सिद्धेश लाड के साथ दोस्ती हुई थी। 

गौरतलब है कि 2020 आईपीएल में सिद्धेश लाड केकेआर की टीम में शामिल हो गए हैं ।पिछले 5 साल से आईपीएल में सिद्धेश लाड मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। 

सिद्धेश लाड की वाइफ हिरल खत्री फैशन डिजाइनर हैं और पिछले 9 सालों से दोनों एक दूसरे के साथ थे। हिरल खत्री और सिद्धेश लाड की शादी में हार्दिक पांड्या भी पहुंचे थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार