28 सितंबर। जय गोकुल बिस्टा के 68 रन के बाद अपने गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के दम पर मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच में शुक्रवार को पंजाब को 43 रन से हरा दिया। 49-49 ओवरों के इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन का स्कोर बनाया और फिर पंजाब को 44.3 ओवर में 202 रन पर समेट दिया। स्कोरकार्ड

पंजाब के लिए शुभमन गिल ने 40, अनमोलप्रीत सिंह ने 35 और अभिषेक गुप्ता ने नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी और शार्दूल ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए। 

एक अन्य मैच में महाराष्ट्र ने हिमाचल को 83 रन से शिकस्त दी। महाराष्ट्र ने रुतुराज गायकवाड़ के 114 रन की बदौलत 49.5 ओवर में 278 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर हिमाचल को 44.2 ओवर में 195 रन पर ढेर कर दिया। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

हिमाचल के लिए निखिल गंगटा ने 76 और अंकुश बैंस ने 62 रन बनाए। महाराष्ट्र के लिए समद फलाह ने तीन और अक्षय पालकर तथा शमशुजमा काजी ने दो-दो विकेट लिए। 

इससे पहले, महाराष्ट्र ने गायकवाड़ के शतक से 278 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गायकवाड़ ने 115 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं रोहित मोटवानी ने 53 और नौशाद शेख ने 38 रन बनाए। हिमाचल के लिए प्रशांत चोपड़ा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। 

ग्रुप-ए के ही तीसरे मैच में बड़ौदा ने गोवा को 133 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केदार देवधर के शतक के सहारे पांच विकेट पर 281 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में गोवा की टीम 42.3 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई। 

गोवा के लिए अमित वर्मा ने 59 और सुमिरन अमोंकार ने 35 रन बनाए। बड़ौदा के लिए क्रुणाल पांड्या ने सर्वाधिक छह विकेट हासिल किए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार