रोहित शर्मा ने दिखाया हिटमैन रूप,नॉर्खिया की 147.3 KMPH की गेंद पर जड़ा जबरदस्त छक्का, देखें VIDEO

Updated: Tue, Apr 11 2023 23:45 IST
147.3 kmph from Arich Nortje and Rohit Sharma smashed for a six (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शानदार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शानदार अर्धशतक जड़ा। 718 दिन के इंतजार के बाद रोहित के बल्ले से अर्धशतक आया है। अपनी पारी के उन्होंने पावरप्ले में एनरिक नॉर्खिया की 147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर बड़े आराम से छक्का जड़ दिया। 

रोहित ने दिल्ली की तरफ से तीसरा ओवर करने आये नॉर्खिया की 147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पिच की हुई स्विंग हुई गेंद पर एक लंबा छक्का मार दिया। मुंबई के कप्तान का आज आक्रामक रूप देखने को मिल रहा है। उनके द्वारा आसानी से मारे गए छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया है। 

रोहित अपने पारी में कुख खास रिकॉर्ड बना दिए। जड़ा। इसके साथ ही वह आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले मे संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में पहले ओवर में यह रोहित का 12वां छक्का था। रोहित ने इस मामले में क्रिस गेल औऱ वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। गेल और सहवाग ने भी आईपीएल में पहले ओवर में 12 छक्के जड़ने का कारनामा किया है।

रोहित आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 26 मैच की 25 पारियों में 925 रन बनाए हैं। 

आपको बता दे कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 172 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाये। उन्होंने मात्र 25 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंद में 6 चौको की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर ने वॉर्नर के साथ तेजी से छठे विकेट के लिए 67(35) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लिए। वहीं 2 विकेट रिले मेरेडिथ और एक विकेट ऋतिक शौकीन ने लिया। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें