सोशल मीडिया आज के दौर में हर किसी की लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर क्रिकेटर्स भी काफी एक्टिव रहते हैं और कभी-कभार फैंस से भी इंटरेक्ट करते हैं। हालांकि, जब पहली बार सोशल मीडिया की शुरुआत हुई थी तब बहुत से लोग इसके साथ प्रयोग कर रहे थे जिनमें क्रिकेटर्स भी शामिल थे। कुछ क्रिकेटरों के लिए सोशल मीडिया पर कुछ बहुत ही शर्मनाक क्षण आए हैं। उन्होंने कुछ शर्मनाक बातें पोस्ट की थीं जिनका उन्हें आज तक पछतावा होगा। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी आदित्य तारे (Aditya Tare) ने कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख़ ख़ान और चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी को लेकर ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा था जिसका पछतावा उन्हें आज तक होगा। आईपीएल 2012 में शाहरुख खान और वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारी के बीच की लड़ाई का मामला काफी गरमाया था। 

Advertisement

बॉलीवुड स्टार का एमसीए अधिकारियों के साथ झगड़ा काफी वायरल हुआ था जिसके कारण बाद में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अंत में शाहरुख खान को वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। आदित्य तारे ने शाहरुख खान के वानखेड़े से प्रतिबंधित करने के फैसले से खुश होकर ट्वीट किया था।

आदित्य तारे ने लिखा था,'शराब के नशे में धुत शाहरुख को वानखेड़े में आजीवन बैन कर दिया…….Hahahaha!!! किंग खान माय A**।'इसके अलावा आदित्य तरे ने अपने एक अन्य ट्वीट में कमाल आर खान को अपशब्द कहे और उन पर एमएस धोनी का पक्ष लेने का आरोप लगाया गया था।

Advertisement

आदित्य तारे ने बाद में इन दोनों ट्वीट्स को डिलीट कर दिया लेकिन उनका ऐसा करने में काफी देर हो गई थी और उनके दोनों ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर फैन ने वायरल कर दिया था। आदित्य तारे ने 35 आईपीएल मैचों में 14.12 की मामूली औसत के साथ महज 339 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार