मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। मुंबई की इस शानदार जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में प्लेऑफ में पहुंच गई है। वहीं दिल्ली की टीम बाहर हो गई है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

24 मई को होने वाले पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस औऱ राजस्थान रॉयल्स से, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 25 मई को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स से भिड़ेगी। दोनों ही मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली जाएगी। 

दिल्ली ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। शानदार गेंदबाजी करने के लिए जसप्रीत बुमराह को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत खराब रही। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ईशान किशन ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर एनरिच नॉर्खिया ने शर्मा का विकेट झटका और वापस पवेलियन भेज दिया। पॉवरप्ले में टीम ने एक विकेट खोकर 27 रन बनाए। उनके बाद डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर आए।

ब्रेविस ने ईशान किशन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। गेंदबाज कुलदीप यादव ने 12वें ओवर में किशन को वार्नर के हाथों कैच कराया। इस दौरान किशन अपने अर्धशतक से चूक गए और 35 गेंद पर चार छक्के और तीन चौके के साथ 48 रन बनाए। उनके बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए।

हालांकि, ब्रेविस 33 गेंद पर तीन छक्के और एक चौके के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने क्लीन बोल्ड किया। उनके बाद टिम डेविड क्रीज पर आए और वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई। डेविड ने 11 गेंदों पर ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 34 रन बनाए। वहीं, डेविड ठाकुर के ओवर की पांचवीं गेंद की चपेट में आकर शॉ को कैच थमा बैठे। दूसरे छोर तिलक वर्मा क्रीज पर बने हुए थे। वर्मा 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नॉर्खिया ने अपने ओवर में निशाना बनाया।

Advertisement

क्रीज पर अब डेनियल सेम्स और रमनदीप सिंह मौजूद थे, जहां सिंह ने 6 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली और चौके के साथ मैच का अंत किया। मुंबई ने प्लेऑफ में जाने के लिए दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पांच विकेट से मैच को जीत लिया। मुंबई ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 160 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार