16 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। आखिरी समय तक चले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कमाल किया और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया। मुंबई इंडियंस की टीम 3 विकेट से मैच जीतने में सफल रही।

Advertisement

केएल राहुल के शानदार 94 बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर183 रन ही बना सकी। युवराज सिंह केवल 1 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनानें की रेस में बनी हुई है। स्कोरकार्ड

पंजाब के तरफ से केएल राहुल के अलावा एरोन फिंच ने कमाल किया और 46 रन बनाए। क्रिस गेल 18 रन पर आउट हुए।

मुंबई इंडियंस के तरफ से बुमराह को 3 विकेट मिले तो वहीं मिशेल मेक्लेघन को 2 विकेट मिला।

Advertisement

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 186 रनों चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है। मुंबई के लिए केरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा तीन छक्के लगाए।

उनके अलावा क्रुणाल पांड्या ने 23 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर मुंबई को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।

पंजाब के लिए एंड्रयू टाई ने चार ओवरों में 16 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए। अंकित राजपूत और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार