14 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक 40 रन, रोहित शर्मा 28 रन, सूर्य कुमार यादव 29 रन, ईशान किशन ने 21 रन की पारी खेली। 

Advertisement

वहीं आखिरी में हार्दिक पांड्या ने 15 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। आरसीबी के तरफ से चहल के खाते में 2 विकेट तो मोईन अली ने भी 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए जिसमें डिविलियर्स ने 75 और मोइन अली ने 50 रनों की पारियां खेली।

मुंबई के लिए लसिथ मलिंगा ने चार विकेट लिए। जेसन बेहरनडॉर्फ और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार