जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर मुंबई इडियंस (Mumabi Indians) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हरा दिया। आरसीबी के रनों के जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। 

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत तूफानी रही और ईशान किशन-रोहित शर्मा ने मिलकर 8.5 ओवर में 101 रन की साझेदारी की। किशन ने 34 गेंदों में 69 रन ( 7 चौके औऱ 5 छक्के), वहीं रोहित ने 24 गेंदों में 38 रन (3 चौके औऱ 3 छक्के) बनाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार ने मुंबई की रनों की रफ्तार को बरकरार रखा और 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 19 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली।

Advertisement

आरसीबी के लिए आकाश दीप, विजयकुमार वैशाक और विल जैक्स ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले आरसीबी ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक के अर्धशतकों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 61 रन (4 चौके और 3 छक्के) और पाटीदार ने 26 गेंदों में 50 रन (3 चौके औऱ 4 छक्के) रन की पारी खेली। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 53 रन (5 चौके औऱ 3 छक्के) की तूफानी पारी खेली।

Also Read: Live Score

मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा आकाश मधवाल, गेराल्ड कोइट्जे और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार