सूर्यकुमार यादव (51) के अर्धशतक और टिम डेविड (9 गेंदों पर 20 रन नाबाद) की धुंआधार पारी की वजह से यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को पांच विकेट से हरा दिया। आईपीएल सीजन में मुंबई ने अपनी पहली जीत दर्ज की। राजस्थान ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने पर सूर्यकुमार यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। ईशान ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला।

हालांकि, दूसरी छोर से गेंदबाजों का दबदबा कायम था। गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। अश्विन ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा (2) को आउट किया। उनके बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए।

हालांकि, ईशान किशन ने तेज शुरुआत की। उन्होंने तेजी से मुंबई के खाते में रन जोड़ना शुरू किया, लेकिन तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उनके इस इरादे को चकनाचूर करते हुए उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। इस दौरान उन्होंने 18 गेंदो पर 26 रन बनाए। पहले पॉवरप्ले के दौरान मुंबई ने दो विकेट गंवाकर खाते में 41 रन जोड़े। किशन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए।

डैरिल मिचेल के पहले ओवर में सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने मिलकर 22 रन बटोरे। सूर्यकुमार ने तीन चौके और तिलक ने एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार और तिलक ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी निभाई और मुंबई को जीत की ओर ले गए। 13वें ओवर पर मुंबई ने दो विकेट खोकर 102 रन बना लिए थे।

वहीं, यादव ने गेंदबाज अश्विन की गेंद पर छक्का जड़कर 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

उसके बाद घाटक गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने मुंबई को एक और बड़ा झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार को रियान पराग के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 51 रन बनाए। उनके बाद पोलार्ड क्रीज पर आए।

Advertisement

वहीं, अगले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने तिलक वर्मा को 35 के स्कोर पर रियान के हाथों कैच कराया। उनके बाद टिम डेविड क्रीज पर आए। अब राजस्थान ने मुंबई की दोनों मजबूत साझेदारियों को आउट कर मैच में वापसी करते हुए दिखे।

लेकिन, मुंबई के दोनों बल्लेबाज ने फिर से एक अच्छी शुरुआत की और धुंआधार पारी खेलने वाले ब्रेविस ने अपने बल्ले से आक्रामकता दिखाई और नौ गेंदों में एक छक्का और दो चौके की मदद से नाबाद 20 रन बनाए। इस दौरान पोलार्ड आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप सेन की गेंद की चपेट में आकर मिचेल के हाथों कैच दे बैठे। उनके बाद क्रीज पर आए डेनियल सेन ने छक्का लगाकर मुंबई को आईपीएल सीजन की पहली जीत दिलाई। मुंबई ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को पार करते हुए 161 रन बनाए और पांच विकेट से राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार